Previous Next
Download for
Laptop |
Tablet |
SmartPhone |
BasicPhone
This app works offline; all videos are included within the app.
गर्भावस्था के दौरान अपनी और बच्चे की देखभाल हेतू महिलाओं के लिए सुझाव तथा गर्भावस्था से पहले, इस दौरान और इसके बाद उचित देखभाल का महत्व।
गर्भावस्था के दौरान माँ और जन्म से पूर्व बच्चे की उचित देखभाल का जच्चा-बच्चा दोनों के स्वास्थ्य से सीधा संबंध है।
माता पिता को जैसे ही आने वाले बच्चे के बारे में पता चले उन्हें तुरंत आंगनवाड़ी जाना चाहिए और जच्चा-बच्चा सुरक्षा कार्ड बनवाना चाहिए; यह एक साधारण और शक्तिशाली कार्ड है जिसके द्वारा वे अपने बच्चे के पोषण और विकास पर पूरी निगरानी रख सकते हैं।
भारत में 75 फीसदी नई माताएं में खून की कमी होती हैं और इनमें से अधिकांश महिलाओं का वज़न गर्भावस्था के दौरान सामान्य से कम होता है। इसके चलते गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास ठीक से नहीं हो पाता, जन्म के समय बच्चे का वज़न सामान्य से कम रहता है और अक्सर ऐसे बच्चे गैर-आनुवंशिक जन्मजात असामान्यताओं का शिकार हो जाते हैं।
गर्भावस्था के दौरान सुनिश्चित करें कि गर्भवती माता को सही समय पर उचित आहार दिया जाए। उसे अपने सामान्य भोजन के साथ एक चैथाई अतिरिक्त मात्रा का सेवन करना चाहिए।
गर्भवती महिला को दिन में कम से कम दो घण्टे के लिए आराम करना चाहिए। और रात में, उसे आठ घण्टे की नींद लेनी चाहिए। साथ ही, घर में खुश और स्वस्थ वातावरण का होना भी ज़रूरी है।
कुपोषण के लक्षणों और इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरुकता पैदा करना इस वीडियो का लक्ष्य है, ताकि समुदाय को इस पर उचित कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
यह व्यापक स्तर पर समुदाय को जानकारी देने के लिए है।
युनिसेफ एवं अन्य विकास साझेदारों के सहयोग से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्मित।